मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। उत्पाद विभाग की टीम ने हत्था और मुशहरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की। इस दौरान एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। वह घर से ही शराब खरीद-बिक्री का धंधा कर रहा था। उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि हत्था ओपी क्षेत्र के मूतलूपुर में अंग्रेजी शराब की खेप को स्टाक किया गया है। इसी आधार पर टीम के साथ छापेमारी की गई। वहां प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके घर की तलाशी ली गई तो पीछे गली में भारी मात्रा में छुपाकर रखी गई 51 कार्टन शराब मिली। इसे जब्त किया गया। छानबीन करने पर पता लगा कि यह चंडीगढ़ निर्मित शराब है। गिरफ्तार धंधेबाज घर से ही खरीद-बिक्री का धंधा करता है। हाल में उसने यह खेप मंगाई...