मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। हड़ताली निगमकर्मियों के समर्थन में बुधवार को हरिसभा चौक से ऐक्टू ने प्रतिवाद मार्च निकाला। कल्याणी के रास्ते छोटी कल्याणी तक जाने के बाद मार्च वापस हरिसभा चौक स्थित ऐक्टू कार्यालय लौटा। इस दौरान हाथों में बैनर, झंडा व तख्तियां लेकर नारेबाजी की गई।

मार्च का संबोधन कल्याणी चौक पर मार्च को संबोधित करते हुए एक्टू के जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा की सरकार निगम के सफाई या अन्य काम में लगे कर्मियों के प्रति उपेक्षा का भाव रखती है। स्थायी नौकरी समाप्त करके ठेका प्रथा लागू कर न्यूनतम मजदूरी से कम पर काम कराया जा रहा है। ऐक्टू ने ठेका व आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त कर सभी कर्मियों को नियमित करने और काम की सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की।

राजनीतिक समर्थन मौके पर भाकपा माले...