मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले समेत सूबे में हजारों शिक्षकों की सेवा गणना में गड़बड़ी मिली है। किसी की 10 तो किसी की 12 साल की सेवा गणना पोर्टल पर दर्ज ही नहीं है।

शिक्षकों की चिंताएँ नियोजित से विशिष्ट बने शिक्षकों का यह मामला है। मुजफ्फरपुर में ऐसे छह हजार शिक्षक हैं, जो अलग-अलग चरणों में सक्षमता परीक्षा पास कर विशिष्ट शिक्षक बने हैं। इन शिक्षकों के वेतन में सेवा निरंतरता जुड़ गई है पर ई-शिक्षा कोष पोर्टल और एचआरएमएस पर इनकी नई ज्वाइनिंग ही दिख रही है। ऐसे में शिक्षकों चिंतित हैं कि पुरानी सेवा निरंतरता पोर्टल पर नहीं दिखने से कई तरह के लाभ से वे वंचित रह जाएंगे। जिले के शिक्षक नेताओं ने कहा कि ज्वाइनिंग में किसी की जनवरी 2025 तो किसी की अन्य तिथि दिखाई दे रही है।

पुरानी सेवा और लाभ पुरानी ...