मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: सकरा। सरमस्तपुर स्थित एक निजी स्कूल के समीप सोमवार की रात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार पूर्व मुखिया की मौत हो गई। बताया जाता है कि पूर्व मुखिया सुरेंद्र राय (56) सकरा से घर जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चंदनपट्टी के पूर्व मुखिया सोहन प्रसाद ने बताया कि सुरेंद्र राय डीहुली इशहाक पंचायत के मुखिया रह चुके थे। विधायक आदित्य कुमार, उपप्रमुख मदन सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, संजीव राय, मुखिया दिनेश पुष्पम आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...