Muzaffarpur News: सड़क निर्माण में गड़बड़ी के विरोध पर हंगामा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाने के राजापाकड़ गांव में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया। ग्रामीण छोटू कुमार, रत्नेश कुमार, राहुल कुमार, विक्की कुमार, राजेश, मोनू कुमार ने बताया कि पीसीसी सड़क निर्माण में ब्लैक स्टोन की जगह ह्वाइट स्टोन लगाया जा रहा था। सीमेंट की मात्रा भी काफी कम थी। ग्रामीण कार्य विभाग के जेई मो. शहंशाह आलम ने बताया कि ग्रामीणों ने काम रोक दिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.