Muzaffarpur News: स्वास्थ्य शिविर में 287 दिव्यांगों की जांच
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। अस्पताल में गुरुवार को मेगा दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने 287 दिव्यांगों की जांच की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिन लोगों का परीक्षण हो गया है, उनका प्रमाणपत्र एक महीने के भीतर उनके घर के पता पर डाक से भेज दिया जायेगा। विधायक अजय कुमार के प्रयास से शिविर में सदर अस्पताल के चार चिकित्सक विशेषज्ञों की टीम ने जांच की, इनमें अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रामसागर पंडित, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. एनडी साहू, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश महतो और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.