Muzaffarpur News: स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर युगल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटेरियन डॉ. विभा वर्मा ने 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, संतुलित पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्तनपान, टीकाकरण एवं नवजात शिशु की समुचित देखभाल से संबंधित जानकारी दी। मौके पर 50 मदर एंड चाइल्ड केयर किट का वितरण अध्यक्ष रूपा सिन्हा रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर एवं रोटेरियन मेनका गुप्ता अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर युगल के द्वारा किया गया। मौके पर निशर्ग शंकर, निकुंज बजोरिया, मेनका गुप्ता आदि थे। यह भी पढ़ें- Roorki News: रोटरी क्लब ने बांटी न्यू बॉर्न बेबी किट्स यह भी पढ़ें- बांका : आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.