Muzaffarpur News: स्वदेशी कवच से लैस होंगे उत्तर बिहार के स्टेशन, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तर बिहार में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में रेलवे 21 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहा है। इस योजना पर करीब 233 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत स्टेशनों पर पुराने पैनल इंटरलॉकिंग सिस्टम को हटाकर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे सिग्नलिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और ट्रेनों के परिचालन में मानवीय चूक से संभावित हादसों को कम करने में मदद मिलेगी। योजना में मधुबनी, बापूधाम मोतिहारी, हाजीपुर, सहरसा और समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न रेलखंडों के स्टेशन शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के माध्यम से सिग्नल, रेल लाइन और प्वाइंट के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.