मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी व नागरिक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष शुभनारायण शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा हुई। अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने की। संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि शर्मा सादा जीवन-उच्च विचार के प्रतीक थे। भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और कई बार जेल गए। जीवनभर समाज-राष्ट्र सेवा को संकल्प बनाए रखा। उन्होंने जिला प्रशासन से गन्नीपुर स्थित उनके आवास मार्ग का नामकरण शुभनारायण शर्मा पथ करने की मांग की। मौके पर लाल बाबू सिंह, परमेश्वरी देवी, डॉ. अंजनी कुमार नथानी समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...