मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों और पदाधिकारियों को जिला प्रशासन ने उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मंगलवार को सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य संरक्षक-सह-डीएम कुमार गौरव और संरक्षक-सह-एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने करीब 230 गाइड सहित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह में सक्रिय सहभागिता व श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सेवा, सहायता एवं व्यवस्था में योगदान के लिए दिया गया। मौके पर डीएम व एसएसपी ने कहा कि स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने अनुशासन, सेवा भावना, समर्पण और पेशेवर व्यवहार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...