मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने नया आवेदन किया है। चार चरणों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद विश्वविद्यालय के पोर्टल पर एक लाख पांच हजार विद्यार्थियों का नामांकन अपडेट हुआ है।

आवेदन की प्रक्रिया आवेदन को लेकर दोबारा पोर्टल खोलने पर 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने नामांकन का फॉर्म भरा है। विद्यार्थियों ने एडिट कर कॉलेज और विषयों का विकल्प भी बदला है। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि पांचवीं मेधा सूची अगले सप्ताह जारी की जाएगी। इसमें नए आवेदन करनेवालों के साथ ही एडिट का विकल्प चुनने वाले विद्यार्थियों को भी मौका दिया जाएगा। तीसरी मेधा सूची के नामांकन के बाद कॉलेजों में कक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है। विश्वव...