मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू में स्नातक में ऑनस्पॉट दाखिला सोमवार को खत्म हो गया। हालांकि, कॉलेजों से अबतक दाखिले की सूची अपडेट नहीं की गई है। पोर्टल खुलने के बाद 4500 छात्रों ने आवेदन किया था और 1600 छात्रों ने अपने विषय और कॉलेज बदले थे।यूएमआईएस समन्वयक डॉ. सर्वेश दुबे का कहना है कि मंगलवार तक दाखिले की सूची अपडेट हो जायेगी। लोकभवन के आदेश पर स्नातक में फिर से नामांकन के लिए पोर्टल खोला गया था। 9 से 12 अक्तूबर तक ऑनस्पॉट दाखिले लिये गये। कई बड़े कॉलेजों का कहना है कि बहुत कम छात्र दाखिले के लिए आए। स्नातक में इससे पहले 1 लाख 39 हजार छात्रों का दाखिला हो चुका है।उधर, वोकेशनल में नामांकन के लिए सोमवार को फिर पोर्टल खोला गया। कई छात्रों ने शिकायत की कि पोर्टल पर आवेदन नहीं हो पा रहा है।...