मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनाव जीतने के बाद 10 हजार युवाओं को नौकरी देंगे। उन्होंने मीडिया से बाचतीत में इसकी घोषणा की। वे आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित पार्टी की कैंपेन कमेटी की बैठक में शामिल होने आए थे। उन्होंने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के साथ चुनावी रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान तिरहुत स्नातक निर्वाचन से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. विमोहन कुमार मौजूद रहे。

शिक्षकों से संबंधित आश्वासन प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज ने शिक्षकों के लिए 3 चीजें पूरी करने का आश्वासन दिया है। सभी श्रेणी के शिक्षकों को सम्मान और 7वां वेतनमान दिया जाएगा। वित्त...