मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: सरैया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहिलवारा रुपनाथ नया में बुधवार को स्थानांतरण पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मंजू कुमारी को विदाई दी गई। अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज चौधरी ने की। बीईओ ने कहा कि शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का उन्हें हर कदम पर सहयोग, सम्मान और स्नेह मिला। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। इस मौके पर शिक्षक नेता प्रणय कुमार, पूर्व बीईओ रेणू कुमारी, एमडीएम प्रभारी लालबाबू राय, प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम, लोकमान्य, शिक्षक नेता नीरज द्विवेदी, हरिनारायण सिंह, अजित कुमार, दिव्या कुमारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...