मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। शहर में हाल ही में लगी नई स्ट्रीट लाइट के एमसीबी बॉक्स की चोरी का सिलसिला जारी है। ताजा मामला वार्ड 14 अंतर्गत सिकंदरपुर में एसएसपी कोठी से कुछ ही दूरी से जुड़ा है। सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि बीते बुधवार की देर रात दो टीनएजर चोर पैदल चलते हुए एक पोल के पास पहुंचे। इनमें एक के हाथ में झोला था। दोनों ने मिलकर दो बार बॉक्स से जुड़े तार को तोड़ने-उखाड़ने की कोशिश की। दो बार प्रयास में विफल रहने पर दोनों दूसरी गली की ओर निकल गए। बीते एक माह में 21 गली-मोहल्लों में लगे 200 से अधिक एमसीबी बॉक्स की चोरी हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...