मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बिहार में पहली बार मुजफ्फरपुर के मड़वन से सोमवार को स्टॉल इन मॉल कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम नाबार्ड ने शुरू किया है। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक गौतम कुमार सिंह ने कहा कि इस मॉल में स्टॉल के माध्यम से जीविका दीदियों के उत्पाद को बड़ा बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक आर्टिशन को निशुल्क 15 दिनों के लिए मॉल में काउंटर दिया गया है। नाबार्ड की तरफ से कुल चार काउंटर लगाए गए हैं। यह सिलसिला तीन माह तक चलेगा। जिला को-ऑपरेटिव के अध्यक्ष अमर पांडे ने कहा कि बिहार में नाबार्ड की इस पहल से हस्तकारी कारीगरों का हौसला बढ़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...