Muzaffarpur News: स्टेशन पर स्थापित की जाए रामदयालु सिंह की प्रतिमा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नागरिक मोर्चा के संस्थापक सचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर स्वतंत्रता सेनानी बिहार विधानसभा के प्रथम सभापति स्व. रामदयालु सिंह की प्रतिमा रामदयालु स्टेशन पर स्थापित करने की मांग की। कहा कि आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन में आजादी के लिए रामदयालु बाबू ने तन-मन-धन से समर्पित होकर जो राष्ट्र की सेवा की है वह अद्वितीय है। उनके नाम पर मुजफ्फरपुर हाजीपुर के बीच में रामदयालु स्टेशन काफी वर्षों से बना हुआ है, लेकिन महान विभूति की प्रतिमा वहां स्थापित नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.