Muzaffarpur News: स्टंट कर रहे बाइक सवार की ठोकर से घायल महिला ने दम तोड़ा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: बोचहां,हिंदुस्तान संवाददाता । पुराने दरभंगा रोड पर बीते शुक्रवार की रात स्टंट कर रहे बाइक सवार की ठोकर से घायल बुद्धनगरा वार्ड-9 निवासी बतहू सहनी की 47 वर्षीया पत्नी रामसखी देवी ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इस संबंध में बतहू सहनी ने बोचहां थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे रामसखी देवी दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान मुजफ्फरपुर से शर्फुद्दीनपुर की ओर जा रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामसखी देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक भी जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: फब्ती का विरोध करने पर पिता-पुत्र को पीटा स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 की पुलिस टीम ने सभी घायलों को एसकेएमसीएच भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.