मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाने की पुलिस ने स्कॉर्पियो चोरी के मामले में तीन संदिग्धों को उठाया है। पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर रही है। बीते दिनों सदर थाना क्षेत्र से भामा शाह द्वार के पास से एक स्कॉर्पियो चोरी हो गई थी। हालांकि, सदर थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने मामले में किसी की गिरफ्तारी से इंकार किया है। बताया कि मामले में अभी जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...