Muzaffarpur News: स्केटिंग रिंक के लिए जमीन की तलाश, सभी सीओ को लिखा गया पत्र
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर स्थित नेहरू स्टेडियम परिसर में 12 वर्ष पहले बना लॉन टेनिस कोर्ट बदहाल होकर बेकार पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद यहां स्केटिंग ग्राउंड बनाना संभव नहीं दिख रहा। अब जिला प्रशासन ने जिलेभर में स्केटिंग रिंक के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जिला खेल अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सिकंदरपुर स्टेडियम परिसर में अब पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। अनुपयोगी लॉन टेनिस कोर्ट को हटाने के बाद भी स्केटिंग रिंक के लिए जरूरी भूमि नहीं मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी सीओ को पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी भूमि की जानकारी मांगी गई है।जिला खेल अधिकारी के अनुसार, नगर विधायक रंजन कुमार ने खेल विभाग को जिले में स्केटिंग रिंक मुहैया कराने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.