मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कांटा में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सोमवार की सुबह अमीरी उच्च विद्यालय परिसर में युवक का शव मिला। मृतक कांटा निवासी 33 वर्षीय धनंजय कुमार था। वह पेड़ में गमछा के फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर बेनीबाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि विद्यालय परिसर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई चल रहा है। रविवार शाम करीब छह बजे बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराने के बाद कर्मी विद्यालय के मुख्य गेट में ताला लगाकर घर चले गए। इसके बाद धनंजय के लापता होने की जानकारी मिली। खोजबीन के दौरान विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका धनंजय का शव मिला। विद्यालय का गेट खुलवाकर चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां मृत घोषि...