मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के सरगणेशदत्त नगर स्थित माउंट विजन प्रेप स्कूल के हॉस्टल की खिड़की से चौथी का छात्र देवांशु ठाकुर गायब हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। काफी खोजबीन के बाद भी छात्र का सुराग नहीं मिलने पर स्कूल के प्रबंध निदेशक ब्रजेश कुमार ने शनिवार को सदर थाने में केस दर्ज कराया।

घटना का विवरण उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे जब स्कूल में छुट्टी हुई तो देवांशु चालाकी से हॉस्टल के कमरे की खिड़की खोलकर बाहर निकल गया। काफी देर तक जब वह नहीं दिखा तो हॉस्टल कर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। बताया कि लापता छात्र मूलरूप से राजेपुर ओपी क्षेत्र के बहुरा छपरा गांव का रहने वाला है। वर्तमान में उसके पिता चंदन ठाकुर, मां अनुराधा देवी...