मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल के लिए निकलीं 10वीं की दो छात्राएं लापता हो गई हैं। घटना बीते 12 अक्टूबर की बताई जा रही है। दोनों छात्राओं के परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है। इसमें गांव के ही तीन युवकों को आरोपित किया है। परिजनों के अनुसार, एक आरोपित अक्सर उनके घर आता-जाता था। उन्होंने ही किसी गहरी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...