Muzaffarpur News: स्कूल के कमरों के ताले को एमसील से किया सील
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय करजा में असामाजिक तत्वों ने रविवार की रात कार्यालय सहित सभी कमरों के ताले को एमसील से सील कर दिया। विद्यालय में लगे नल और पानी का पाइप उखाड़ लिया। चापाकल को भी तोड़ दिया गया। सोमवार की सुबह पहुंचे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई। शिक्षकों ने किसी तरह पेड़ के नीचे बच्चों को बैठाकर पठन-पाठन शुरू कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने परिसर में बैठक कर निर्णय लिया कि शाम चार बजे के बाद विद्यालय परिसर में कोई बच्चा या व्यक्ति अनावश्यक रूप से पाया जाता है तो उसे सामाजिक रूप से दंडित करने के साथ कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। प्रधानाध्यापक शिवनाथ पासवान ने बताया कि इससे पहले भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.