मुजफ्फरपुर, नवम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में एक साथ डेढ़ हजार से अधिक स्कूलों में हो रहे रंग रोगन समेत सभी कामों की निगरानी होगी। इसके लिए प्रखंडवार नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। ये अधिकारी निगरानी के साथ लगातार हो रहे काम को भी देखेंगे। जिले में 12 अधिकारियों को इसकी जिम्मेवारी मिली है। इसमें जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारी शामिल हैं।

काम की निगरानी के लिए अधिकारी नियुक्त डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने शनिवार को इन अधिकारियों की ड्यूटी संबंधित प्रखंडों में लगाई है। अधिकारी हर दिन काम की प्रगति की रिपोर्ट भी देंगे। मिशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में मरम्मति, रंग रोगन समेत अन्य काम हो रहे हैं। विभिन्न स्कूलों में इन कामों को लेकर विवाद भी सामने आ रहा है। अलग-अलग प्रखंड में इसे लेकर पिछले चार दिनों में कई मामले आ...