मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। अंजनाकोट गांव के समीप से पुलिस ने शुक्रवार की देर रात स्कूटी पर लदी 84 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हरौना निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...