Muzaffarpur News: सोशल मीडिया से आमलोगों को दी जाएगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। आमलोगों से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी अब सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए नगर निगम सहित 43 विभागों का सोशल मीडिया अकाउंट बनाया जाएगा। सभी प्रखंडों व अंचलों का भी अलग सोशल मीडिया अकाउंट बनेगा। सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। उन्होंने इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया है। मालूम हो कि जिला प्रशासन और पुलिस का ही सोशल मीडिया अकाउंट सक्रिय है। इसपर पुलिस और प्रशासनिक गतिविधियों और कार्रवाई का अपडेट अपलोड किया जाता है। इसी तर्ज पर सभी विभागों का सोशल मीडिया एकाउंट बनाने का निर्देश दिया गया है। अकाउंट क्रियाशील होने के बाद प्रतिदिन विभागीय कार्यवाही और योजनाओं से संबंधित अपडेट अपलोड किया जाएगा। इसपर लाभुकों की सफल कहान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.