मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए किसानों की जमीन लंबी अवधि के लिए लीज पर ली जाएगी। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत जमीन की लीज 27 साल की होगी, जबकि बिजली कंपनी 25 साल तक सौर ऊर्जा खरीदेगी। यानी सोलर प्लांट लगाने के लिए निजी डेवलपर किसानों से जमीन 27 वर्षों के लिए आपसी सहमति से लेंगे, जबकि उत्पादित बिजली की खरीद का करार 25 साल के लिए होगा।

लैंड एग्रीगेशन पोर्टल से आवेदन इस मॉडल में इच्छुक किसान प्रस्तावित लैंड एग्रीगेशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस पोर्टल के जरिये सोलर प्लांट लगाने के लिए उपलब्ध जमीन और इच्छुक रैयतों की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद निजी डेवलपर किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन लीज पर लेंगे। सरकार के संयुक्त सचिव सुधा गुप्ता की ओर से राज्य के वित्तीय हित, ...