मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन और नए लाभुकों के पंजीकरण के लिए शुक्रवार को सिटी पार्क के निकट नगर भवन में सोलर डिस्पोजल मेला लगाया जाएगा। जिला प्रशासन और विद्युत आपूर्ति अंचल द्वारा आयोजित इस मेले में सभी बैंकर्स, सोलर वेंडर्स और डिस्कॉम के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पूर्वी कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने कहा कि सोलर डिस्पोजल मेला की सफलता के लिए गुरुवार को भी समीक्षा बैठक हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 14 अगस्त को विद्युत आपूर्ति अंचल में सभी बैंकर्स, सोलर वेंडर्स और डिस्कॉम पदाधिकारियों के साथ हुई प्री-सोलर डिस्पोजल बैठक में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बैंक और वेंडर स्तर पर लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए विशेष मेला लगाने का निर्देश ...