मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: बंदरा। मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में महिलाओं ने सोमवती अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना की। पेड़ में रक्षा सूत्र लपेटकर पति की लंबी आयु की कामना की। प्रियंका देवी, रिंकी प्रिया, सुमन राय, सीमा देवी, ऋतु देवी, शीतल देवी, अंकिता जायसवाल ने पंडित से व्रत की कथा सुनी। बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य राजन झा ने बताया कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाए जानेवाले पर्व का विशेष महत्व है। सोमवार और अमावस्या दोनों तिथि एक साथ होने पर उसे सोमवती अमावस्या माना जाता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सोमवती अमावस्या पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या आज, जानें इस दिन क्यों करते हैं पीपल की पूजा? देखें स्नान-दान ...