मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के एक सेना के जवान की पत्नी को अज्ञात कॉलर द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी मनचले ने एआई तकनीक से तस्वीरों को एडिट कर अश्लील बना दिया और उनके पड़ोसियों के व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। इस घिनौनी हरकत से पीड़िता और उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। मामले में आठ अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अहियापुर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि साइबर सेल की तकनीकी टीम की मदद से कॉलर की वास्तविक लोकेशन और उसकी पहचान का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...