मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के हर प्रखंड में 5 से 50 शिक्षकों का मास्टर डाटा नहीं मिला है। वेतन भुगतान से पहले मास्टर डाटा बनाने के दौरान जांच में यह मामला आया है। ये शिक्षक घोस्ट तो नहीं, इसकी अब जांच कराई जा रही है। सभी प्रखंडों के स्कूलों से पिछले महीने तक के वेतन भुगतान के रिकार्ड के साथ ही पदस्थापना विवरणी भी मंगाई गई। कई प्रखंडों में दर्जनों स्कूल ऐसे भी हैं, जहां से 12 शिक्षक का मास्टर डाटा आ गया मगर एक या दो शिक्षक का मास्टर डाटा नहीं भेजा गया है। ऐसे में गड़बड़ी को लेकर यहां जांच कराई जा रही है। इसे लेकर बुधवार को सभी डीपीओ के साथ डीईओ ने समीक्षा की। रिकार्ड जांच में मामला आया कि अगर लापरवाही होती तो एक स्कूल से सभी शिक्षक का मास्टर डाटा नहीं भेजा जाता, मगर केवल एक-दो को छोड़ना ग...