मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिसं। भाजपा बसैठा मंडल ने क्षेत्र के रेवाघाट स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने आम का पौधा लगाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बाल श्रम की समस्या पर चर्चा की। कहा कि बाल श्रम को रोकने के लिए समाज के सभी लोगों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करने की अपील की। मौके पर संजीव ओझा, अशोक पासवान, हरेन्द्र साह, गणिनाथ सहनी, सर्वेश पटेल, गुड्डू सिंह, लालबाबू उपाध्याय आदि थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...