मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर शाखा की आमसभा रविवार को तिलक मैदान रोड स्थित एक होटल में हुई। इसमें मंच की सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। सभा में अध्यक्ष विक्रांत केजरीवाल और सचिव विकास मरोदिया समेत अन्य मौजूद रहे। कांवरिया सेवा शिविर की समीक्षा के साथ अमृत धारा, युवा विकास एवं खेलकूद, एम्बुलेंस, मुक्ति रथ और ऑक्सीजन सेवा जैसी परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।मीडिया प्रभारी आयुष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कांवरिया सेवा शिविर में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। सुमित टेकरीवाल समेत सदस्यों ने सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। पूर्व बैठकों के निर्णयों की संपुष्टि तथा राष्...