मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। शिक्षक नियोजन में अनियमितता के मामले में साहेबगंज के तत्कालीन व सरैया से सेवानिवृत प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) कृष्णदेव सिंह की पेंशन से दस प्रतिशत कटौती की सजा दी गई है। पंचायती राज विभाग ने उनके विरुद्ध चलाई जा रही विभागीय कार्रवाई के बाद उनकी पेंशन से स्थायी तौर पर यह कटौती करने का आदेश दिया है। उनपर साहेबगंज के कार्यकाल में शिक्षक नियोजन में अनियमितता और 25 अयोग्य अभ्यर्थियों के चयन में संदिग्ध भूमिका के आरोप लगाए गए थे, जो जांच प्रतिवेदन में सत्य पाए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...