मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: औराई। थाने में लंबे समय से तैनात दफादार मो. हबीबुल्लाह की सेवानिवृत्ति पर बुधवार को थाना परिसर में विदाई समारोह हुआ। अध्यक्षता थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव ने की। गणमान्य लोगों ने कहा कि उन्होंने अनुशासन और ईमानदारी से सेवा की। थानाध्यक्ष ने कुरान शरीफ देकर उन्हें सम्मानित किया। लोगों ने अंगवस्त्र व फूलमाला पहनाकर बाजे-गाजे के साथ विदाई दी। मौके पर राम जनम कुमार, शाहबाज आलम, अमित कुमार सिंह, असगर आदि थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बस स्टॉप प्रभारी को दी भावभीनी विदाई यह भी पढ़ें- Varanasi News: उप निरीक्षक सना उल्लाह और उर्दू अनुवादक रिफअत हुसैन को भावभीनी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...