Muzaffarpur News: सेना के अधिकारी का बैग बरामद, ऑटो चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अघोरिया बाजार चौक स्थित एक होटल के बाहर से सेना के अधिकारी मिथलेश कुमार का डफल बैग और ट्राली बैग चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुंदन कुमार मनियारी थाने के बागी हरनारायण गांव का निवासी है। उसके पास से चोरी के दोनों बैग बरामद हुए हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल ऑटो भी जब्त किया गया है।काजी मोहम्मदपुर थानेदार चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि कुंदन वर्तमान में सदर थाने के अतरदह इलाके में रहकर ऑटो चलाता है। पीड़ित अधिकारी ने घटना की एफआईआर दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई। जानकारी हो कि, पांच दिन पहले सेना के अधिकारी मिथिलेश कुमार का बैग और ट्रॉली चोरी कर लिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.