मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आश्रम घाट से सटे सूर्य मंदिर घाट पर हुआ करोड़ों का खर्च पानी में बह गया। तीन साल पहले इस घाट को विकसित करते हुए संवारा गया था। वर्तमान में घाट की रौनक खत्म हो रही है। एक तरफ घाट पर लगा महंगा लाल पत्थर टूट कर उखड़ रहा है तो दूसरी ओर सीढ़ियों पर लगे स्टील के बेंच गायब हो रहे हैं।

बेंच और रेलिंग के हिस्से गायब, लाल पत्थर टूटे नमामि गंगे योजना के तहत 3.5 करोड़ रुपये से हुए सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान घाट पर कुल 21 बेंच लगाए गए थे। हाल ही में एक बेंच पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। साथ ही घाट पर लगे स्टील की रेलिंग के हुक निकाले जा रहे हैं। इसे आने वाले दिनों में चोरी का संकेत माना जा रहा है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक पहले रस्सी-हाथ आदि के जरिए बेंच के बेस को कमजोर किया ...