मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राजनीतिक दलों के आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम कुमार गौरव व एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस जवानों की परेड कराई। अधिकारियों ने जवानों को बवाल के दौरान निरोधात्मक कार्रवाई करने को लेकर ब्रीफिंग की।जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि विरोध मार्च व धरना-प्रदर्शन के साथ आगामी दुर्गा पूजा और तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए विधि-व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम और एसएसपी ने विधि-व्यवस्था ड्यूटी में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की। इस दौरान अधिकारियों ने प्रतिनिय...