Muzaffarpur News: सुमेरा की मुखिया गुड़िया बनीं प्रदेश अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। सुमेरा पंचायत की मुखिया गुड़िया कुमारी को ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मानोनीत किया गया है। संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकचंद्र अवस्थी ने इससे संबंधित मनोनयन पत्र जारी कर दिया है। मुखिया गुड़िया कुमारी अपने कार्यकाल में पंचायत में शिक्षा, सरकारी योजनाओं का सही से क्रियान्वयन और कई विकास कार्य किए हैं। इसको लेकर उन्हें कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है। पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार, निवर्तमान युवा जिलाध्यक्ष, अखिलेश यादव, जदयू जिला महासचिव सचिव विजय कुमार, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार, अजय कुमार, मो. आजाद, भोला कुमार ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.