Muzaffarpur News: सुमन मिश्रा वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की संयुक्त सचिव बनीं
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर की रहनेवाली बिहार वुशू एसोसिएशन की महासचिव सुमन मिश्रा को वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया का संयुक्त सचिव बनाया गया है। 8 अक्तूबर को मेरठ में आयोजित वार्षिक आमसभा में उनके नाम की घोषणा की गई। बिहार वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमूल्य कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुट मणि, उपाध्यक्ष सतीश कुमार झा, मुजफ्फरपुर वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव ईशा मिश्रा, सपना राणा, गेसू कुमारी, भानु प्रिया ने कहा कि उनका वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव के रूप में शामिल होना पूरे राज्य के लिए हर्ष का विषय है। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने भी सुमन मिश्रा को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.