मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। एनएच-57 पर अहियापुर के संगम घाट के पास शुक्रवार शाम सड़क किनारे खड़े सीमेंट लोड ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रक धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रक जल चुका था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। अचानक उससे आग की चिंगारियां निकलने लगीं। इसके बाद चालक ट्रक से उतरकर फरार हो गया। ट्रक का नंबर बंगाल का बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि एनएच पर खड़े ट्रक में आग लगी थी। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...