मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिविल सर्जन (सीएस) डॉ. सुधीर कुमार ने गुरुवार को सदर अस्पताल में सुबह की पाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 12 डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले। मामले में सीएस बताया कि जानकारी लेने पर पता चला कि इन सभी डॉक्टरों की ड्यूटी मीनापुर में लगी थी, इसलिए किसी से स्पष्टीकरण नहीं पूछा गया है। बताया कि मीनापुर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैंप चल रहा है।उधर, जिला प्रशासन की ओर से जिला आपूर्ति पदाधिाकरी संजीव कुमार सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में दो डॉक्टर अनुपस्थित मिले और कुछ डॉक्टर देर आए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्वास्थ्य शिविर में 287 दिव्यांगों की जांच उन्होंने इमरजेंसी से लेकर ओटी तक का निरीक्षण किया। इस दौरान एक कर्मचारी भी अन...