Muzaffarpur News: सीएम के आगमन को महवल में पांच किमी के दायरे में नो ड्रोन जोन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गुरुवार को मोतीपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र के महवल में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल के हेलीपैड और उसके पांच किलोमीटर की परिधि को अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन समेत अन्य गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तुओं के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी।डीएम कुमार गौरव की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, प्रतिबंध 14 अक्तूबर की शाम चार बजे से 15 अक्तूबर की शाम चार बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान निर्धारित क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर, पैराग्लाइडर और पावर्ड हैंड ग्लाइडर उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: लेदर पार्क के उद्घाटन की तैयारी तेज, डीएम-एसएसपी ने लिया जायज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.