Muzaffarpur News: सीएम की एक झलक पाने को उमड़ी बच्चों और महिलाओं की भीड़
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। महवल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर उन्हें देखने के लिए बच्चों और महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने की आस में बड़ी संख्या में लोग समारोह स्थल के बाहर जमा रहे। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के कारण पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर बाहर खड़े बच्चों ने जयकारे लगाए। महिलाएं भी काफी देर तक उनके आने का इंतजार करतीं रहीं। वहीं, मुख्यमंत्री जब वहां से गुजरे तो उन्होंने हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया। इससे पहले समारोह स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर विधायक रंजन कुमार और पूर्व विधायक सुरेश शर्मा ने उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.