मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री के मुजफ्फरपुर जिला में परिभ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। रविवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चार रास्ते बंद किए गए हैं। वहीं, अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक डायवर्ट करने के साथ बड़ी संख्या में इसके क्रियान्वयन के लिए पुलिस अधिकारी व जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सीएम की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे 650 जवान और 150 पदाधिकारी हालात की निगरानी इधर, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर साइबर सेल और सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है। इस सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व जवान सोशल मीडिया पर निगरानी रख रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बिना सत्यता जांचे भ...