मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने मरीजों के बीच फल का वितरण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। मंत्री ने कहा कि सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ जनसेवा का अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप सहनी, श्वेताभ कृष्ण, अमरनाथ सिंह, देव साह, विभीषण पासवान, शैलेश साह, मुकेश पासवान, मनीष, पप्पू, अमित कुमार, कुमार रजनीश, पप्पू साह, किशोर कुशवाहा, मनोज सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...