मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीआरसी समन्वयकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू किया गया। रामबाग डायट में प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। कक्षा कैसे लेनी है, इसकी जानकारी इसमें दी गई।अलग-अलग प्रखंडों के शिक्षकों को इसमें टैग किया गया है। सीआरसी समन्वयक बनाए गए शिक्षकों को संकुल के भीतर आने वाले स्कूलों में कक्षा भी लेनी है। ये समन्वयक कैसे स्कूलों में जाकर बच्चों के लर्निंग आउटकम की जांच करेंगे, किस तरह सप्ताह में दो कक्षा लेंगे, इन सबके बारे में शिक्षकों को बताया जा रहा है। 31 अक्तूबर तक यह प्रशिक्षण चलेगा। राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद की ओर से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान ने निर्देश दिया है कि जो शिक्षक योगदान नहीं देते हैं, उनके वेतन से कटौती की जाएगी।समन्वयकों क...