मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी थाने के हरशेर गांव में बुधवार को लीची गाछी में मिली नवजात बच्ची की गुरुवार को मौत हो गई। ग्रामीण अंगद कुमार ने बताया कि हरशेर वार्ड-14 के समीप एक लीची गाछी से बच्ची की रोने की आवाज पर लोग वहां पहुंचे। नवजात बच्ची बोरी में बंद थी। ग्रामीण दीपलाल सहनी की पत्नी ने बच्ची को गोद ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। चिकित्सकों की देखरेख में बच्ची को वैक्सीन दी गई। देर रात बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार को मीनापुर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 11 बजे दो बाइक सवार तीन लोगों को लीची गाछी के आसपास देखा गया था। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि बोरी में बंद नवजात बच्ची मिली...