Muzaffarpur News: सिलीगुड़ी से आ रही बस से 270 लीटर शराब बरामद
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बेनीबाद स्थित उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट पर सिलीगुड़ी की एक बस से गुरुवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली। बस में बनाए गए गुप्त तहखाने में शराब छिपाकर रखी गई थी। उत्पाद पुलिस के अनुसार 270 लीटर शराब जब्त की गई है, जो पश्चिम बंगाल निर्मित है। उत्पाद पुलिस ने बस के चालक, खलासी और हथौड़ी निवासी शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है।उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि बस से शराब तस्करी की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। बस में तहखाना से स्पष्ट है कि इसे तस्करी का माल लाने के लिए ही बनाया गया है। बस भी जब्त की जाएगी। गिरफ्तार बस चालक नवीन कुमार वैशाली जिले के बेलसर थाना के बरहटिया का निवासी है। खलासी लक्ष्मण सिंह अहियापुर थाना के जगदम्बा नगर बैरिया और शराब माफि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.